NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1, विज्ञान एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, और यह बाद की कक्षाओं में पढ़ाए जाने वाले विषयों का आधार बनता है। एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 9 साइंस चैप्टर 1 – हमारे आस पास के पदार्थ को पढ़कर और जानें। समाधान समर्पित शिक्षकों की मदद से तैयार किए गए हैं जिनके पास पूरी तरह से वैचारिक समझ और वर्षों का अनुभव है। सामग्री अच्छी तरह से संरचित है ताकि छात्रों के लिए सीखना और समझना आसान हो जाए। साथ ही, एनसीईआरटी समाधानों की सामग्री को नवीनतम एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार अद्यतन किया गया है।

Matter in Our Surroundings

हमारे आस पास के पदार्थ

पाठगत प्रश्न

पृष्ठ 4 (Page) Matter in Our Surroundings

Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन से पदार्थ हैं

कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, नींबू पानी, इत्र की सुगंध।।

उत्तर- कुर्सी, वायु, बादाम, नींबू पानी, इत्र की सुगंध पदार्थ हैं।

 

प्रश्न 2. Class 9 Science Chapter 1

निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएँ

गर्मा-गर्म खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है, लेकिन ठण्डे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है।

उत्तर- पदार्थ के कण निरन्तर गतिशील होते हैं तथा तापमान बढ़ने पर कणों की गति बढ़ जाती है। वस्तुतः खाने की गंध या महक हम तक विसरण के माध्यम से पहुँचती है। कणों का विसरण उच्च ताप पर अधिक व निम्न ताप पर कम होता है, इसीलिए गर्मा-गरम (उच्च ताप वाले) खाने की गंध तेजी के साथ कई मीटर दूर से ही हमारे पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की गंध (महक) लेने के लिए हमें उसके पास जाना पड़ता है।

 

प्रश्न 3. Class 9 Science Chapter 1

स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौनसा गुण प्रेक्षित होता है?

उत्तर- स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी (जल) काट पाता है क्योंकि वहां पानी के कणों के मध्य लगने वाला आकर्षण बल, गोताखोर द्वारा लगाये जाने वाले बल से कम होता है, जिस कारण पानी के कण आसानी से अलग हो जाते हैं।  इससे पदार्थ का यह गुण प्रदर्शित होता है कि पदार्थ सूक्ष्म कणों से बना है।

यह भी पढ़ें

NCERT Class 9th Hindi 

NCERT Class 9th Sanskrit

NCERT Class 9th English

NCERT Class 8th Sanskrit 

 

प्रश्न 4. Class 9 Science Chapter 1

पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती हैं?

उत्तर- पदार्थ के कणों की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं

(i) पदार्थ के कणों के मध्य रिक्त स्थान पाया जाता है।

(ii) पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं।

(iii) पदार्थ के कणों के मध्य एक आकर्षण बल होता है।

 

पृष्ठ 6 (Page) Matter in Our Surroundings

प्रश्न 1. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं।

(घनत्व = द्रव्यमान/आयतन)

बढ़ते घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें-

वायु, चिमनी का धुआँ, शहद, जल, चॉक, रुई और लोहा।

उत्तर- वायु < चिमनी का धुआं < रुई < जल < शहद < चॉक < लोहा।

 

प्रश्न 2. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

(a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गणों में होने वाले अन्तर को सारणीबद्ध कीजिए।

(b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए

दृढ़ता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व।

उत्तर- (a)

पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में अन्तर निम्न हैं

Class 9 Science Chapter 1 Questions

उत्तर- (b)

(i) दृढ़ता

किसी पदार्थ की अपने आकार को बनाए रखने की प्रवत्ति दृढ़ता कहलाती है। ठोस पदार्थ के कण आपस में अत्यधिक आकर्षण बल द्वारा जुड़े होते हैं जिससे दृढ़ता का गण प्रदर्शित होता है।

(ii) संपीड्यता

किसी पदार्थ पर दाब डालने पर उसके आयतन में कमी होने की प्रवृत्ति संपीड्यता कहलाती है। द्रव एवं गैसीय पदार्थों के मध्य काफी रिक्त स्थान होता है, जिसके कारण इन्हें दबाया जा सकता है। गैसों को बहुत अधिक संपीडित किया जा सकता है। क्योंकि गैसीय पदार्थ के कणों के मध्य काफी रिक्त स्थान होता है।

(iii) तरलता

किसी पदार्थ के बहने का गुण तरलता कहलाता है। सभी द्रव तरल होते हैं।

(iv) बर्तन में गस का भरना

गैसों के कणों के मध्य अत्यधिक रिक्त स्थान होने के कारण ये उच्च दाब पर आसानी से संपीडित हो जाती हैं। इस कारण इन्हें अपेक्षाकृत कम आयतन या छोटे बर्तन में भी अधिक मात्रा में भरा जा सकता है।

(v) आकार

कोई वस्तु जितना स्थान घेरती है, वह उस वस्तु का आकार कहलाता है।

(vi) गतिज ऊर्जा

वस्तुओं में उनकी गति के कारण उत्पन्न ऊर्जा, गतिज ऊर्जा कहलाती है।

(vii) घनत्व

किसी वस्तु के इकाई आयतन में उपस्थित द्रव्यमान को घनत्व कहते हैं।

अतः घनत्व = द्रव्यमान/आयतन

 

प्रश्न 3. कारण बताएँ NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

(a) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं।

उत्तर- गैस के कणों के मध्य आकर्षण बल नगण्य होता है, इस कारण इसके कण सभी दिशाओं में गति करने के लिए स्वतंत्र होते हैं। इसीलिए जब किसी बर्तन में गैस को रखते हैं, तो वह पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है।

(b) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।

उत्तर- गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है। क्योंकि गैस के कण न्यून आकर्षण बल के कारण सभी दिशाओं में गति करने के लिए स्वतंत्र होते हैं और वे बर्तन की दीवारों से लगातार टकराते रहते हैं, जिससे बर्तन की दीवारों पर दबाव पड़ता है।

(c) लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।

उत्तर- लकड़ी के कण अत्यधिक आकर्षण बल से जुड़े होने के कारण पास-पास होते हैं। इस कारण इसका आकार एवं आयतन निश्चित होते हैं, चूँकि ये ठोस पदार्थ के गुण हैं, अत: लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।

(d) हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।

उत्तर- हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं क्योंकि हवा के कणों के मध्य आकर्षण बल बहुत कम होता है, जिससे हवा के कण बहुत दूर-दूर होते हैं। जबकि लकड़ी के कणों के मध्य अत्यधिक आकर्षण बल होता है, जिसके कारण इसके कण पास-पास होते हैं, इसलिए लकड़ी के टुकड़ों में हाथ चलाने के लिए कराटे में दक्ष होना पड़ता है।

 

प्रश्न 4. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

सामान्यतया ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है, लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हुए देखा होगा। पता लगाइए, ऐसा क्यों होता है?

उत्तर- सामान्यतया ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है, लेकिन जब जल बर्फ में बदलता है, तो जल के कणों की आकृति बदल जाने के कारण बर्फ का आयतन जल के आयतन से अधिक हो जाता है।  इसलिए बर्फ का टुकड़ा अपने अधिक आयतन के कारण अपने द्रव्यमान से अधिक जल हटा देता है, जिससे वह उसको सतह पर तैरता है।  

 

पृष्ठ  9 (Page) Matter in Our Surroundings

प्रश्न 1. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदलें

(a) 300K

उत्तर- सेल्सियस (°C) = K – 273

°C = 330 K – 273 = 27°C

 

(b) 573K

उत्तर- C=K-273

°C = 573K – 273 = 300°C

 

प्रश्न 2. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या होगी?

(a) 250°C

उत्तर- 250°C पर जल गैसीय अवस्था (वाष्प रूप) में होगा।

(b) 100°C

उत्तर- 100°C पर जल उबलता है क्योंकि यह जल का क्वथनांक है अतः इस ताप पर यह वाष्प में परिवर्तित होता है।

 

प्रश्न 3. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है?

उत्तर- किसी पदार्थ का ताप बढ़ाने पर वह दूसरी अवस्था में परिवर्तित होने लगता है तथा एक निश्चित ताप पर अवस्था परिवर्तन होता है। सम्पूर्ण अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर रहता है क्योंकि उस समय सम्पूर्ण ऊष्मा उस पदार्थ के कणों के मध्य स्थान बढ़ाने में काम आती है, जिससे वह पदार्थ अपनी अवस्था परिवर्तित करता है, अर्थात् कणों के पारस्परिक आकर्षण बल को वशीभूत करके पदार्थ की अवस्था को बदलने में इस ऊष्मा का उपयोग होता है। ऐसा तब तक होता है, जब तक कि पदार्थ पूर्ण रूप से दूसरी अवस्था में परिवर्तित न हो जाए।

 

प्रश्न 4. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

वायुमंडलीय गैसों को द्रव में परिवर्तन (परिवर्तित ) करने के लिए कोई विधि सुझाइए।

उत्तर- वस्तुतः पदार्थ की अवस्थाएं तापमान व दाब पर निर्भर करती हैं। अत: वायुमंडलीय गैसों को निम्नलिखित दो विधियों द्वारा द्रव में परिवर्तित किया जा सकता है

(i) तापमान कम करके

(ii) दाब बढ़ाकर।

वायुमंडलीय गैसें ऊंचाई पर होती हैं, जहाँ पर तापमान कम होने के कारण ये संघनित होकर बादलों में बदल जाती है जो द्रव की छोटी-छोटी बूंदों से मिलकर  बने होते है।

 

पृष्ठ 11 (Page) Matter in Our Surroundings

प्रश्न 1. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

गर्म, शुष्क दिन में कूलर अधिक ठण्डा क्यों करता है?

उत्तर- गर्म, शुष्क दिनों में वायुमंडल में जलवाष्प कम होती है जिसके कारण वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। जब कूलर चलता है, तब उसमें भरा गया जल अपनी वाष्पीकरण की ऊर्जा आस-पास के वातावरण से लेता है और तेजी से वाष्पित होता है। इस वाष्पीकरण की क्रिया के कारण ही कूलर अधिक ठण्डा करता है।

 

प्रश्न 2. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

गर्मियों में घड़े का जल ठण्डा क्यों होता है?

उत्तर- गर्मियों में वायुमंडल में जलवाष्प कम होती है जो वाष्पन की दर को बढ़ा देती है। मिट्टी का घड़ा सरन्ध्र होता है जिसकी सतह पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिनके कारण अंदर का जल घड़े की सतह पर आ जाता है, जिसके वाष्पन के लिए ऊष्मा घड़े के जल और आसपास के वातावरण से ली जाती है। इससे आसपास का वातावरण ठंडा हो जाता है और घड़े का जल भी ठंडा रहता है।

 

प्रश्न 3.NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

एसीटोन/पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारी हथेली ठण्डी क्यों हो जाती है?

उत्तर- एसीटोन/पेट्रोल या इत्र वाष्पशील पदार्थ हैं। जब इन्हें हथेली पर डालते हैं, तो इनके कण हमारी हथेली व आसपास के वातावरण से ऊर्जा प्राप्त कर वाष्पीकृत हो जाते हैं, जिससे हमारी हथेली ठण्डी हो जाती है।

 

प्रश्न 4. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

कप की अपेक्षा प्लेट में हम गर्म दूध या चाय जल्दी क्यों पी लेते हैं?

उत्तर- वाष्पीकरण एक सतही प्रक्रिया है। प्लेट की खुली सतह का क्षेत्रफल कप के क्षेत्रफल से अधिक होता है। अतः प्लेट में दूध या चाय का वाष्पीकरण कप की अपेक्षा तेजी से होता है, जिससे वे जल्दी ठंडे हो जाते है। इसी कारण प्लेट से हम दूध या चाय जल्दी पी लेते हैं।

 

प्रश्न 5. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

गर्मियों में हमें किस प्रकार के कपड़े पहनने चाहिए?

उत्तर- हमें गर्मियों में सूती कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि सूती कपड़ों में जल का अवशोषण अधिक होता है, इसलिए हमारा पसीना इसमें अवशोषित होकर वायुमण्डल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है। इससे हमारे शरीर को शीतलता मिलती है।

 

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें

(a) 300K

उत्तर- सेल्सियस (°C) = K – 273

                             °C = 330 K – 273 = 27°C

(b) 573K

उत्तर- °C = K – 273

°C = 573K – 273 = 300°C

 

प्रश्न 2. निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें

(a) 25°C

(b) 373°C

उत्तर-

(a) केल्विन (K) = °C + 273

=25 + 273 = 298 K

(b)

= °C + 273

= 373 + 273 = 646 K

 

प्रश्न 3. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

निम्नलिखित अवलोकनों हेतु कारण लिखें

(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है।

उत्तर- नैफ्थलीन एक ऊर्ध्वपातज पदार्थ है जो ठोस अवस्था से सीधे ही गैसीय अवस्था में बदल जाती है। यही कारण है कि नैपथलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है।

(b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुँच जाती है।

उत्तर- हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुंच जाती है क्योंकि गंध या महक के कण अपने आप ही वायु के कणों में विसरित होकर दूर-दूर तक फैल जाते हैं।

 

प्रश्न 4. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

निम्नलिखित पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें

(a) जल

(b) चीनी

(c) ऑक्सीजन।

उत्तर- उपरोक्त पदार्थों में कणों के बीच बढ़ते हए आकर्षण का क्रम निम्न है

ऑक्सीजन < जल < चीनी

 

प्रश्न 5. निम्नलिखित तापमानों पर जल की भौतिक अवस्था क्या है?

(a) 25°C

(b) 0°C

(c) 100°C

उत्तर-

तापमान            जल की भीतिक अवस्था

(a) 25°C                       द्रव

(b) 0 °C                       ठोस

(c) 100°C             गैसीय (वाष्प)

 

प्रश्न 6. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

पुष्टि हेतु कारण दें 

(a) जल कमरे के ताप पर द्रव है।

उत्तर- जल का कोई निश्चित आकार नहीं होता है तथा यह उसी बर्तन का आकार ग्रहण कर लेता है जिसमें इसको रखा जाता है। इसी कारण जल कमरे के ताप पर द्रव होता है।

(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है।

उत्तर- लोहे की अलमारी के पदार्थ का गलनांक कमरे के ताप से अधिक होता है तथा इसका आकार निश्चित होता है। इस कारण यह कमरे के ताप पर ठोस है।

 

प्रश्न 7. 273 K पर बर्फ को ठण्डा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठण्डा करने पर बर्फ द्वारा शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता है?

उत्तर- 273 K पर बर्फ के कणों की ऊर्जा, जल के कणों की ऊर्जा की अपेक्षा कम होती है। इस कारण बर्फ वातावरण से जल की अपेक्षा अधिक ऊष्मा अवशोषित करने की क्षमता रखती है। इसीलिए समान ताप होने पर भी बर्फ, जल की अपेक्षा अधिक शीतलता प्रदान करती है।

 

प्रश्न 8. उबलते हुए जल अथवा भाप में से जलने की तीव्रता किसमें अधिक महसूस होती है?

उत्तर- उबलते हुए जल की तुलना में भाप द्वारा जलने की तीव्रता अधिक होती है, क्योंकि समान ताप पर भाप के कणों की ऊर्जा जल के कणों की ऊजा से अधिक होती है। ऐसा भाप के कणों के द्वारा वाष्पन का गुप्त ऊष्मा के रूप में अवशोषित अतिरिक्त ऊर्जा के कारण होता है। अतः जब भाप हमारी त्वचा को लगती है तो समान ताप (373K) पर उबलते हुए जल की अपेक्षा अधिक ऊर्जा मुक्त करती है।

 

प्रश्न 9. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

निम्नलिखित चित्र के लिए A,B,C. D, E  तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामांकित कर

ऊष्मा में वृद्धि तथा दाब में कमी

Class 9 Science Chapter 1

उत्तर-

A- संगलन (गलन)

B- वाष्पीकरण

C- संघनन

D- जमना (हिमीकरण)

E- ऊर्ध्वपातन F-निक्षेपण।

 

 

 

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 0°C अर्थात् 273 K पर जल की भौतिक अवस्था  प्रेक्षण करने पर कैसी होती है?

(अ) ठोस

(ब) द्रव

(स) वाष्प

(द) ठोस तथा द्रव दोनों

उत्तर- (अ) ठोस

 

प्रश्न 2. NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

रानू-शुद्ध जल को किसी परखनली में गरम करती है। परखनली का जल किस तापमान पर उबलना प्रारम्भ होगा?

(अ) 173 K

(ब) 100 K

(स) 373 K

(द) 273 K

उत्तर- (स) 373 K

प्रश्न 3. ऊर्ध्वपातन द्वारा निम्न में से किसे पृथक् किया जा सकता है?

(अ) रेत

(ब) अमोनियम क्लोराइड

(स) सोडियम क्लोराइड

(द) चाँक पाउडर

उत्तर- (ब) अमोनियम क्लोराइड

 

प्रश्न 4. किलोग्राम प्रति घनमीटर में मापा जाता है

(अ) भार को

(ब) घनत्व को

(स) आयतन को

(द) संहति को

उत्तर- (ब) घनत्व को

 

प्रश्न 5. शुष्क बर्फ कहते हैं

(अ) ठोस जल को

(ब) ठोस ऑक्सीजन को

(स) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को

(द) ठोस कार्बन मोनो ऑक्साइड को

उत्तर- (स) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को

 

 

रिक्त स्थान वाले प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. निक्षेपण प्रक्रम में गैसीय पदार्थ सीधे ठोस अवस्था में आ जाता है।
  2. गैस का द्रव में परिवर्तन संघनन कहलाता है।
  3. बर्फ का गलनांक 273.15 K होता है।
  4. पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं।

 

सत्य/असत्य कथन वाले प्रश्न NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1

निम्नलिखित कथनों में सत्य तथा असत्य कथन छाँटिए

  1. सभी वस्तुओं का द्रव्यमान होता है तथा ये कुछ स्थान घेरती हैं।
  2. गैसों में संपीड्यता का गुण कम होता है।
  3. ठोस अमोनियम क्लोराइड में ऊर्ध्वपातन का गुण होता है।
  4. आर्द्रता में कमी होने पर वाष्पीकरण की दर कम होती है।

उत्तरमाला- 1. सत्य 2. असत्य 3. सत्य 4. असत्य।

 

मिलान वाले प्रश्न Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

निम्नलिखित प्रश्नों में भाग (अ) का मिलान भाग (ब) से करके सही कूट (कोड) का चयन कीजिए

प्रश्न 1.

भाग (अ)                               भाग (ब)

(i) पोटेशियम परमैंगनेट      (a) गैस

(ii) विसरण                         (b) द्रव्यमान/आयतन

(iii) घनत्व                          (c) ठोस

(iv) जल का क्वथनांक       (d) 373 K

उत्तर- (i) (c), (ii) (a), (iii) (b), (iv) (d)

प्रश्न 2.

भाग (अ)                        भाग (ब)

(i) ठोस CO2                (a) वाष्पीकरण का गुण

(ii) एसीटोन                 (b) केल्विन

(iii) अणुओं के मध्य   (c) शुष्क बर्फ  अधिकतम आकर्षण

(iv) तापमान               (d) ठोस

उत्तर- (1) (c), (ii) (a), (iii) (d), (iv) (b)

 

अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. एक वायुमण्डलीय दाब का मान लिखिए।

उत्तर- 1.01 x 105 पास्कल।

प्रश्न 2. तापमान का अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक क्या होता है?

उत्तर- केल्विन (K)

प्रश्न 3. निम्न का पूरा नाम लिखिए

(1) LPG

(ii) CNG

उत्तर-

(1) LPG- द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (Liquefied Petroleum Gas)

(ii) CNG- संपीडित प्राकृतिक गैस (Compressed Natural Gas)

 

प्रश्न 4. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

किसी पदार्थ के गलनांक की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- वह ताप जिस पर कोई ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में बदलता है, गलनांक कहलाता है।

प्रश्न 5. गलन की गुप्त ऊष्मा क्या होती है?

उत्तर- वायुमण्डलीय दाब पर 1 किग्रा. ठोस को उसके गलनांक पर द्रव अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा को उस पदार्थ की गलन की गुप्त ऊष्मा कहते हैं।

प्रश्न 6. वाष्पन की गुप्त ऊष्मा क्या है?

उत्तर- वायुमण्डलीय दाब पर 1 किग्रा. द्रव को उसके क्वथनांक पर गैसीय अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा, वाष्पन की गप्त ऊष्मा कहलाती है।

प्रश्न 7. ऊर्ध्वपातन क्या होता है?

उत्तर- किसी पदार्थ का द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए बिना ठोस अवस्था से सीधे गैस में बदलने की प्रक्रिया ऊर्ध्वपातन कहलाती है।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

प्रश्न 1. पदार्थ की ठोस अवस्था की कोई तीन विशेषताएं लिखिए।

उत्तर- ठोस अवस्था की विशेषताएं

(i) ठोस का आकार व आयतन निश्चित होता है क्योंकि ठोस कणों के मध्य आकर्षण बल बहुत अधिक होता है।

(ii) ठोस दृढ़ होते हैं।

(iii) ठोस को प्रायः संपीडित नहीं किया जा सकता है।

 

प्रश्न 2. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

पदार्थ की द्रव अवस्था की कोई तीन विशेषताएं लिखिए।

उत्तर- द्रव अवस्था की विशेषताएं-

(i) इनका आकार अनिश्चित किन्तु आयतन निश्चित होता है क्योंकि इनके कणों के मध्य आकर्षण बल ठोस से कम होता है।

(ii) जिस बर्तन में द्रव को रखा जाता है, ये उसी का आकार ले लेते हैं।

(iii) ये तरल होते हैं।

 

प्रश्न 3. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

पदार्थ की गैस अवस्था की कोई तीन विशेषताएं लिखिए।

उत्तर- पदार्थ की गैस अवस्था की विशेषताएं

(i) इनका आकार व आयतन दोनों अनिश्चित होते हैं।

(ii) इन्हें जिस बर्तन में रखा जाता है, उसी का आकार व आयतन ग्रहण कर लेती हैं।

(iii) गैस की संपीड्यता ठोस व द्रव की अपेक्षा काफी अधिक होती है।

 

प्रश्न 4. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

गलनांक से क्या आशय है ? समझाइए।

उत्तर- ठोस पदार्थ को गर्म करने पर उसके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है। इस कारण कण अधिक तेजी से कंपन करने लगते हैं और इनके मध्य की दूरी बढ़ने लगती है। ऊष्मा के द्वारा प्रदान की गई ऊर्जा कणों के बीच के आकर्षण बल को पार कर लेती है।

इस कारण कण अपने नियत स्थान को छोड़कर अधिक स्वतंत्र होकर गति करने लगते हैं तथा एक अवस्था ऐसी आती है, जब ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तित हो जाता है। जिस न्यूनतम ताप पर ठोस पिघलकर द्रव बनता है, वह इसका गलनांक कहलाता है। किसी ठोस का गलनांक उसके कणों के बीच के आकर्षण बल के सामर्थ्य को दर्शाता है।

 

प्रश्न 5. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

वाष्पीकरण के कारण शीतलता कैसे उत्पन्न होती है?

उत्तर- वाष्पीकरण प्रक्रम में द्रव की सतह के अधिक ऊर्जा वाले कण सतह को छोडते हैं और कम ऊर्जा वाले कण द्रव में रह जाते हैं।

इस प्रकार, कणों की औसत गतिज ऊर्जा कम हो जाती है, परिणामस्वरूप ताप कम हो जाता है और द्रव ठंडा हो जाता है। साथ ही, वाष्पीकरण के दौरान कम हुई ऊर्जा को पुनः प्राप्त करने के लिए द्रव के कण अपने आसपास से ऊर्जा अवशोषित करते हैं, जिसके कारण शीतलता उत्पन्न होती है।

 

प्रश्न 6. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

निम्न को समझाइए

(i) गर्मियों में लोग फर्श और छतों पर जल छिड़कते हैं, क्यों?

उत्तर- गर्मियों में लोग छत तथा फर्श पर जल इसलिए छिड़कते हैं क्योंकि छिड़के हुए जल के वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा गर्म सतह को शीतल बनाती है।

 

(ii) बर्फीले जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बंदें नजर आती हैं, क्यों?

उत्तर- बर्फीले जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बँदें नजर आती हैं क्योंकि वायु में उपस्थित जलवाष्प की ऊर्जा ठंडे जल के संपर्क में आकर कम हो जाती है और यह द्रव अवस्था में बदल जाता है जो जल की बूंदों के रूप में नजर आता है।

 

प्रश्न 7. Class 9 Science Chapter 1

पदार्थ की तीनों अवस्थाओं ( ठोस, द्रव  एवं गैस) के अंतरारूपांतरण को नामांकित कीजिए

Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

पदार्थ की तीनों अवस्थाओं ( ठोस, द्रव  एवं गैस) के अंतरारूपांतरण

 

प्रश्न 8. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

संगलन किसे कहते हैं तथा इस प्रक्रिया में तापमान समान क्यों रहता है?

उत्तर- किसी ठोस का द्रव अवस्था में परिवर्तित होना संगलन कहलाता है। संगलन की प्रक्रिया में दी गयी ऊष्मा कणों के पारस्परिक आकर्षण बल को वशीभूत करके पदार्थ की अवस्था को बदलने में प्रयुक्त होती है। अत: तापमान समान रहता है। यह माना जाता है कि यह ऊष्मा पदार्थ में छुपी रहती है जिसे गुप्त ऊष्मा कहते हैं।

 

निबन्धात्मक प्रश्न Class 9 Science Chapter 1

प्रश्न 1. पदार्थ के कणों के अभिलाक्षणिक गुणों को उदाहरण द्वारा समझाइए।

उत्तर- पदार्थ के कणों के अभिलाक्षणिक गुण निम्न हैं

(1) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है

हम जानते हैं कि जब चाय या कॉफी बनाई जाती है या नींबू-पानी बनाया जाता है या पोटेशियम परमैंगनेट के थोड़े से क्रिस्टलों को जल में विलेय किया जाता है तो एक पदार्थ के कण दसरे पदार्थ के कणों के मध्य स्थित रिक्त स्थानों में समावेशित हो जाते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।

(2) पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं

जलती हुई अगरबत्ती या गर्म खाने की महक हम दूर से ही प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनके कण अपने-आप हवा के कणों के साथ मिलकर चारों तरफ फैल जाते हैं। इस तरह फैलने के कारण ही इनकी  गंध हम तक पहँचती है। इससे स्पष्ट है कि पदार्थ के कण निरन्तर गतिशील होते हैं अर्थात इनमें गतिज ऊजा हाता है। ताप बढ़ने पर कणों की गति बढ़ जाता है।

(3) पदार्थ के कण एक-दसरे को आकर्षित करते है

पदार्थ के कणों के बीच एक आकर्षण बल कार्य करता है। यह बल कणों को एक साथ बांधे रखता है।  इसी कारण  जब पानी के नल को खोला जाता है तो जल-धारा के बीच में उँगली करने पर भी वह टूटती नहीं है।।

 

प्रश्न 2. Class 9 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

पदार्थ की अवस्था परिवर्तन पर ताप व दाब का क्या प्रभाव पड़ता है। समझाइए।

उत्तर- पदार्थ की अवस्था परिवर्तन पर ताप का प्रभाव

जब  किसी ठोस को गर्म किया जाता है तो उसके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है। वे तेजी से कंपन करने लगते हैं। ऊष्मा के द्वारा दी गई ऊर्जा कणों के मध्य के आकर्षण बल को पार कर लेती है। इस कारण कण अपने नियत स्थान को छोड़कर अधिक स्वतंत्र होकर गति करने लगते हैं।

एक अवस्था ऐसी आती है, जब ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तित हो जाता है। द्रव को उष्मीय ऊर्जा देने पर कण अधिक तेजी से गति करते हैं। एक निश्चित तापमान पर कणों में इतनी ऊर्जा आ जाती है कि वे परस्पर आकर्षण बल को तोड़कर स्वतंत्र हो जाते हैं तथा द्रव गैस में बदलना प्रारम्भ हो जाता है।

दाब परिवर्तन का प्रभाव

जब एक सिलेण्डर में भरी गैस पर दाब लगाते हैं, तो गैस के कणों के बीच की दूरी कम हो जाती है। अतः दाब बढ़ाने पर पदार्थ के कणों को समीप लाया जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, ठोस  CO2  को उच्च दाब पर ही संग्रहित किया जाता है। वायुमण्डलीय दाब पर ठोस CO2  द्रव अवस्था में आए बिना सीधे ही गैस में परिवर्तित हो जाती है। इसी कारण ठोस CO2  को शुष्क बर्फ कहते हैं।

 

प्रश्न 3. Class 9 Science Chapter 1

वाष्पीकरण किसे कहते हैं? वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?

उत्तर- वाष्पीकरण

वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा कोई द्रव अपने क्वथनांक से भी कम ताप पर वाष्प में परिवर्तित हो जाता है। वाष्पीकरण एक सतही परिघटना है। जल को खुला छोड़ देने पर यह धीरे-धीरे वाष्प में परिवर्तित हो जाता है।

वाध्यीकरण की बर को प्रभावित करने वाले कारक

सतह क्षेत्र

सतह का क्षेत्रफल बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती है। जैसे-कपड़े सुखाने के लिए हम उन्हें फैला देते हैं।

तापमान

ताप बढ़ने पर अधिक कणों को पर्याप्त गतिज कर्जा मिलती है, जिससे वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है, जब की कम तापमान पर वाष्पीकरण की दर कम होती है।

वायुमंडल में उपस्थित आर्द्रता

वायु में उपस्थित जल वाष्प की मात्रा आर्द्रता कहलाती है। किसी निश्चित तापमान पर हमारे आस पास की वायु में एक निश्चित मात्रा में ही जल वाष्प होती है। जब वाष्प में जल के कणों की मात्रा पहले से अधिक होती है, तब वाष्पीकरण की दर घट जाती है, परन्तु आर्द्रता की मात्रा कम होने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है।

वायु की गति

जब वायु की गति बढ़ जाती है तो जलवाष्प के कण वायु के साथ उड़ जाते हैं, जिससे आसपास के स्थान में जलवाष्प की मात्रा कम हो जाती है और वाष्पन की दर बढ़ जाती है इसी कारण तेज वायु में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।

 

 

1 thought on “NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 1”

Leave a Comment

error: Content is protected !!